फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   4900 metric tons of goods used in breakery

ब्रेकरी में इस्तेमाल होने वाला 4900 मीट्रिक टन माल सीज

Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
4900 metric tons of goods used in breakery
फर्रुखाबाद के गांव महरूपुर राबी स्थित सपा नेता हाजी तरीक सेठ की फ्लोर मिल में कागजात चेक करते जीए - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। ज्वाइंट कमिश्नर हरीलाल प्रजापति ने देर रात बताया कि स्टॉक ट्रांसफर व आपूर्ति में 40 प्रतिशत का अंतर पाया गया है। इसका टर्नओवर भी नहीं दर्शाया गया है। यह बड़ी गड़बड़ी है। इसके चलते फर्म का बेकरी उत्पादों में इस्तेेमाल होने वाला 95.745 मीट्रिक टन माल सीज कर दिया गया है। इसके अलावा 79370 पीस पैकिंग मैटेरियल सीज किया गया है।
विज्ञापन

कुल माल की कीमत 82 लाख 82 हजार आंकी गई है। इसमें कुछ माल पांच प्रतिशत जीएसटी वाला है और कुछ 18 प्रतिशत जीएसटी का है। यदि अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो तैयार माल में 3.30 लाख व पैक माल में 3.30 लाख की जीएसटी चोरी बनती है।
विज्ञापन

फर्म यहां होने के बाद भी उसके अभिलेख दूसरे राज्य (महाराष्ट्र के मुंबई) में होना जीएसटी नियमों का उल्लंघन है। अभी 31 दिसंबर तक का ही स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध कराया गया है। इसके चलते फर्म मालिक को समन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चार पन्ने की अपनी जांच रिपोर्ट तैयार की है। जांच के दौरान मौजूद रहे हाजी तरीक सेठ के भतीजे फैसल सेठ ने जांच रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराई और दोबारा स्टॉक की गिनती करने के लिए कहा। इसके चलते ही उन्होंने जांच रिपोर्ट के मुख्य पेज पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस दौरान उनके वकील प्रवीण माथुर भी मौजूद रहे। छापा मारने वाली टीम में फर्रुखाबाद, इटावा व कन्नौज के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed