फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   44 workers who do not take training will be sued

प्रशिक्षण न लेने वाले 44 मतदान कर्मियों पर कार्रवाई तय

Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
44 workers who do not take training will be sued
फर्रुखाबाद। शहर के नेकपुर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में बुधवार को अंतिम दिन मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। एक सप्ताह चले प्रशिक्षण में न जाने वाले 44 मतदान कर्मियों पर कार्रवाई तय की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागाध्यक्षों को अनुपस्थिति कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान है। इसके लिए 10 फरवरी से मतदान कर्मियों का दूसरे चरण का प्रशिक्षण चल रहा था। इसमें कुछ कर्मचारी एक दिन भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। छूटे हुए कर्मचारियों का बुधवार को अंतिम दिन प्रशिक्षण लेने का मौका दिया गया। इसके बावजूद 44 मतदान कर्मी अंतिम दिन भी प्रशिक्षण लेने नहीं गए।
विज्ञापन

इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 27, डीआईओएस के आठ, जीजीआईसी फतेहगढ़ का एक, एलडीएम के एक, बिजली विभाग के दो, पीडब्ल्यूडी का एक, डीपीआरओ का दो, मंडी समिति का एक व नगरपालिका का एक कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण चला। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे मतदान कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed