{"_id":"590cc00f4f1c1bcb3b440f43","slug":"430-out-of-1200-passed-the-first-hurdle","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 में से 430 ने पार की पहली बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 में से 430 ने पार की पहली बाधा
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
रिलेशनशिप भर्ती देखने आए युवकों को निर्देश देते सैन्य अधिकारी।
- फोटो : amarujala
रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर रिलेशनशिप भर्ती शुक्रवार से शुरू हुई। इसमें प्रतिभाग करने के लिए नौ प्रदेशों के युवा पहुंचे। 1200 में से 430 ने पहली बाधा पार की।
आरआरसी के करियप्पा मैदान में भर्ती के पहले दिन युवाओं का उत्साह देखते ही बना।
सुबह पौ फटते ही युवकों की टोलियां सिखलाई बैरियर गेट पर जमा होने लगीं। युवकों को एकत्र कर बैठाने में सैनिकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शैक्षिक प्रमाण पत्रों व रिलेशन सर्टिफिकेट की जांच के बाद युवकों को करियप्पा मैदान में दौड़ के लिए भेजा गया। 1600 मीटर दौड़ के लिए युवकों को मैदान के चार चक्कर लगाने थे।
भर्ती में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के राजपूत, गुर्जर, ब्राह्मण, जाट, यादव, बंगाली और मुस्लिम युवाओं ने ट्रैक पर दमखम दिखाया। भर्ती अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 1200 युवकों ने दौड़ प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दौड़ में पास होने के बाद युवकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मार्शलिंग एरिया में ले जाया गया। यहां पर गड्ढा कूद, बीम, वजन आदि किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 430 युवकों को पास घोषित कर अगले चरण में प्रवेश दिया गया। मैदान पर चल रही भर्ती का जायजा लेने पहुंचे कमांडेंट ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा ने फेल हुए युवकों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि कोई युवक दोबारा दौड़ना चाहे तो दौड़ सकता है। इस पर फेल युवकों के चेहरे खिल गए। कई युवकों ने दुबारा दौड़ परीक्षा में भाग लिया। इनमें कुछ पास भी हुए।