फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सरचार्ज माफी पंजीकरण में कनेक्टिविटी ने दिया दगा

सरचार्ज माफी पंजीकरण में कनेक्टिविटी ने दिया दगा

Mon, 25 Mar 2019 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
सरचार्ज माफी पंजीकरण में कनेक्टिविटी ने दिया दगा
फर्रुखाबाद। बिजली बिल में सरचार्ज माफी योजना के तहत पंजीकरण का अंतिम दिन होने से उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। सर्वर के दगा देने से पंजीकरण का काम करीब ढाई घंटे तक बंद रहा। इससे उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ा। सर्वर आने पर उपभोक्ताओं की लाइन लगवा कर पंजीकरण कराया गया। देर शाम तक पंजीकरण के लिए काउंटर खुले रहे।
विज्ञापन


बिजली बिल के ब्याज को 100 फीसदी माफ करने के लिए प्रदेश सरकार ने एक जनवरी को सरचार्ज माफी योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 25 मार्च पंजीकरण कराने और 31 मार्च तक बिल की पूरी धनराशि जमा करनी है। इस योजना का लाभ पाने के लिए पंजीकरण के अंतिम दिन सोमवार को उपभोक्ताओं की खंड कार्यालय और उपखंड कार्यालयों पर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में ग्रामीण खंड के एक्सईएन रमेश चंद्र ने पांच काउंटर खुलवाए। जहां पंजीकरण और बिल जमा होने का काम हुआ। लाइन लगवा कर पंजीकरण कराया गया। शहरी खंड में चार काउंटरों पर पंजीकरण हुए और बिल जमा हुआ। दोपहर करीब एक बजे शहरी खंड का सर्वर फेल हो गया। इससे पंजीकरण और बिल जमा होने का काम बंद हो गया। उपभोक्ता काउंटर के पास करीब ढाई घंटे तक सर्वर आने का इंतजार करते रहे। करीब साढ़े तीन बजे सर्वर आने पर पंजीकरण और बिल जमा होने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने बताया कि दिन में ढाई घंटे सर्वर फेल रहने से पंजीकरण बंद रहा। इससे देर शाम तक काउंटर खोलकर उपभोक्ताओं के बिलों का पंजीकरण किया गया। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि जिन लोगों ने पहले पंजीकरण कराया है या अंतिम दिन कराया है। उन सभी उपभोक्ताओं 31 मार्च तक बिल की पूरी धनराशि जमा करनी होगी। जो उपभोक्ता पूरी धनराशि जमा नहीं करेंगे। उनको योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और ब्याज समेत बिल की धनराशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed