फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हाईअलर्ट के बाद कलक्ट्रेट व कचहरी में चला सर्च ऑपरेशन

हाईअलर्ट के बाद कलक्ट्रेट व कचहरी में चला सर्च ऑपरेशन

Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हाईअलर्ट के बाद कलक्ट्रेट व कचहरी में चला सर्च ऑपरेशन
फर्रुखाबाद। पाकिस्तान पर हमले के बाद हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसी को देखते हुए बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर व कचहरी में डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले हुआ था। इसके बाद ही कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस में बर्राजपुर के पास धमाका हो गया। वहीं, मंगलवार को भारत की एयर स्ट्राइक कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा पर गर्मागर्मी का माहौल हो गया है। इसी को देखते हुए देश भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसी के चलते बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ते ने जांच की।
विज्ञापन


टीम सबसे पहले जिलाधिकारी मोनिका रानी के कार्यालय में गई। वहां का बारीकी से निरीक्षण के बाद कलक्ट्रेट में पीछे की ओर बने अन्य सभी कार्यालयों की जांच की। इसके बाद एडीएम, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट आदि के कार्यालय चेक करने के बाद टीम ने पूरे कचहरी परिसर में जांच की। कचहरी में करीब आधा घंटा सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीबकरोरी स्टेशन का किया निरीक्षण
मोहम्मदाबाद। देश में हाई अलर्ट के बाद पुलिस को सतर्क रहने व हवाई पट्टी, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते कोतवाली प्रभारी शीलेश गौतम ने बुधवार को नीबकरोरी स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पर तुरंत कोतवाली में सूचना दी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed