{"_id":"2fd5da94de420d3b4f6d35e54e48cf84","slug":"396-recruit-force-joined-the-fleet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"396 रिक्रूट सेना के बेड़े में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
396 रिक्रूट सेना के बेड़े में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंट और सिखलाई रेजीमेंट के 396 रिक्रूट देश सेवा की शपथ लेकर सेना में शामिल हुए। इनमें राजपूत रेजीमेंट के 223 व सिखलाई रेजीमेंट के 173 रिक्रूट हैं।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे करियप्पा कांपलेक्स में राजपूत रेजीमेंट की पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ। डिप्टी कमांडेंट कर्नल मनदीप राठौर ने परेड की सलामी ली। कर्नल ने ड्रिल में बेस्ट रिक्रूट हरिओम गुर्जर, फिजिकल में बेस्ट रिक्रूट कमल सिंह, फायरिंग में बेस्ट सुभाष गुर्जर तथा ओवर आल में बेस्ट रिक्रूट सत्यवीर सिंह शेखावत को पदक लगाकर सम्मानित किया। 223 रिक्रू ट्स को देश सेवा की शपथ दिलाई गई। नायक धर्मेंद्र, राजेश और जितेंद्र ने शपथ दिलाई। इस दौरान सैन्य अधिकारी नवदीप सिंह चीमा, राम किशोर, ब्रजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिखलाइट इन्फैंट्री के चटर्जी ग्राउंड पर हुई पासिंग आउट परेड का निरीक्षण सिखलाइट सेंटर बिग्रेडियर कबींद्र ने किया। यहां 173 रिक्रूट ने देश सेवा की शपथ ली। इस मौके पर बिग्रेडियर कबींद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन गौरव और खुशी का है। आज रिक्रूट ने नए जीवन में प्रवेश किया है। यह जीवन बलिदान और देश भक्ति का है। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पदक लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पूर्व जनरल विक्रम सिंह ने गौरव पदक सम्मान समारोह में सेना में रिक्रूट के पैरेंटस को पदक लगाकर सम्मानित किया। यहां कर्नल विकास बहुगुणा, एडजूटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल सरोगा, संदीप चौधरी , जोगिंद सिंह व मक्खन सिंह आदि मौजूद रहे।