{"_id":"157a7f07fefde9bb2212bec4a9981d8d","slug":"3312-students-left-high-school-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3312 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3312 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन सरकारी व्यवस्थाएं तार-तार नजर आईं। परीक्षा केंद्रों पर चौकसी का दावा हवा हवाई रहा। सचल दल देरी से केंद्रों की ओर से निकला तो तमाम केंद्रों पर नकल कराने को लेकर मजमा लगा रहा। जरारी सहित विभिन्न केंद्रों पर नकलचियों को काबू करने के लिए पीएसी तैनात करनी पड़ी। हाईस्कूल हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा में 3312 छात्र छात्राआें ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिन 82 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में हुई। प्रथम पाली की हाईस्कूल परीक्षा में 27844 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 3312ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
इसमें 20951 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के प्रथम दिन सुबह की पाली में छापेमारी के लिए सचल दल डीआईओएस कार्यालय से देर में निकल पाए। वित्त एवं लेखाधिकारी मधु शर्मा के स्थान पर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजेश मिश्रा सचलदल प्रभारी बनकर गए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी एनके एस चौहान ने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ जीआईसी, जीजीआईसी, एमआईसी, क्रिश्चियन इंटर कालेज और सिटी गर्ल्स इंटर कालेज का निरीक्षण किया। सचलदलों को परीक्षा के दौरान किसी केंद्र पर नकल होती नहीं मिली।