{"_id":"579261684f1c1b7a41c4c54e","slug":"33-thousand-150-villages-without-electricity-line-breaking-strings","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 हजार लाइन का तार टूटने से 150 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 हजार लाइन का तार टूटने से 150 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसमिशन से उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार की लाइन का तार टूट जाने से अमृतपुर क्षेत्र के दोनों फीडरों को बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। इस कारण 150 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता ने कर्मचारियों को भेजकर तार जोड़ने का काम शुरू कराया। देर शाम तक गांवों की बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी।
अमृतपुर तहसील में 33/11 विद्युत उपकेंद्र बना है। इससे तहसील व कुछ अन्य क्षेत्रों में बिजली सप्लाई दी जाती है। इसके अलावा दूसरे 33/11 विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं, कोल्ड स्टोरेजों को बिजली सप्लाई दी जाती है। इन दोनों उपकेेंद्रों की 33 हजार की एक ही लाइन है।
गुरुवार की शाम को गांव कुतलूपुर के पास पेड़ की डाल टूटकर गिरने से 33 हजार लाइन के तार टूट गए। इस कारण उपकेंद्रों को बिजली न मिलने से लगभग 150 गांवों की बिजली सप्लाई ठप रही। इसकी जानकारी मिलने पर अवर अभियंता वेद प्रकाश ने शुक्रवार को कर्मचारियों को टूटे तारों की मरम्मत करने के लिए भेजा।
विज्ञापन
देर शाम तक टूटे तारों की मरम्मत न होने के कारण गांवों, कस्बा और तहसील क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप रही। अवर अभियंता वेद प्रकाश ने बताया कि तार ठीक करा दिए गए हैं। बिजली सप्लाई शुरू कराई जाएगी।