फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आरोग्य मित्रों को तीन दिन दी जाएगी ट्रेनिंग

आरोग्य मित्रों को तीन दिन दी जाएगी ट्रेनिंग

Mon, 15 Apr 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
आरोग्य मित्रों को तीन दिन दी जाएगी ट्रेनिंग
आरोग्य मित्रों को 18 अप्रैल से तीन दिन की स्किल डेवलेपमेंट आदि ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान कम ही मरीजों को इस योजना के तहत भर्ती किया जा सकेगा। इससे मरीजों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन



जनपद में 23 सितंबर से चल रही आयुष्मान योजना के तहत अब तक 574 मरीजों का इलाज किया जा चुका है जबकि 12 अस्पताल योजना में शामिल हो चुके हैं। अब इस योजना में तीन दिन का ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन


दरअसल इस योजना की रीढ़ कहे जाने वाले आरोग्य मित्रों को 18 से 21 फरवरी तक स्किल डेवलेपमेंट, परसनालिटी डेवलेपमेंट आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए लखनऊ से दो सदस्यीय टीम आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ही जनपद के सभी 12 आरोग्य मित्रों को यह ट्रेनिंग देंगे। साथ ही अस्पतालों में कार्यरत एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी यह ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी के चलते तीन दिन इक्का दुक्का लाभार्थी का ही आयुष्मान कार्ड अस्पतालों में बन सकेगा।

साथ ही मरीजों के भर्ती होने में दिक्कत हो सकती है। सभी आरोग्य मित्रों की ट्रेनिंग टाउन हॉल के पास स्थित एक विद्यालय में होगी। वहां पर लखनऊ से आए ट्रेनर सभी आरोग्य मित्रों को स्किल डेवलेपमेंट के साथ ही आयुष्मान योजना से संबंधित अन्य महत्वर्पूण जानकारियां भी दी जाएंगी।


एक-एक और आरोग्य मित्र की मांग : आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन से प्रत्येक अस्पताल में एक-एक और आरोग्य मित्र की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक सभी अस्पतालों में एक-एक ही आरोग्य मित्र नियुक्त है। यदि किसी कारण वश किसी आरोग्य मित्र को छुट्टी लेनी होती है तो काम बीच में ही रुक जाता है।




सभी जनपदों में आरोग्य मित्रों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जनपद में यह 18 से 21 तक चलेगी। इस दौरान अस्पतालों में उनकी उपस्थित कम होने से मरीजों की भर्ती आदि में काफी समस्या आएगी।
डा. अमित मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर

आरोग्य मित्रों को तीन दिन दी जाएगी ट्रेनिंग

आयुष्मान पर लग सकता है ब्रेक

इस दौरान धीमी गति से चलेगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed