{"_id":"5c7d5c96bdec22146f513d04","slug":"31551719574-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"76 हजार किसानों की आधार में फंसी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
76 हजार किसानों की आधार में फंसी सम्मान निधि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले के एक लाख 93 हजार किसानों की डाटा फीडिंग की जा चुकी है। इनमें 86510 पात्र किसान पहली किस्त के हकदार बने हैं। जबकि 30 हजार किसान अपात्र पाए गए। वहीं आधार कार्ड व बैंक खाता नंबर न मिल पाने से जिले के 76 हजार 490 किसानों की सम्मान निधि लटक गई है।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को 6000 रुपये वार्षिक मिलेंगे। इसके लिए जनपद में 8 फरवरी से किसानों की डाटा फीडिंग शुरू कराई गई थी। लेखपालों द्वारा दिए गए डाटा के अनुसार तहसील सदर की कलक्ट्रेट एनआईसी, अमृतपुर तहसील क्षेत्र की जिला पंचायत बार रूम व कायमगंज की तहसील में ही फीडिंग कराई गई। 24 फरवरी को गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया। पहले चरण में जिले के 49527 किसानों को पहली किस्त मिली थी। सोमवार तक कुल एक लाख 93 हजार किसानों का डाटा फीड किया जा चुका है। इनमें 76 हजार 490 किसानों की सम्मान निधि में अटकलें लग गई हैं।
उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि अब तक एक लाख 93 हजार किसानों की डाटा फीडिंग की जा चुकी है। इनमें प्रथम चरण में 24 फरवरी को 49527 किसानों को व दो मार्च को 26694 किसानों के खातों में पहली किस्त के दो-दो हजार गए थे। वहीं, 10289 किसानों के खातों में एक-दो दिन में सम्मान निधि के दो हजार पहुंच जाएंगे। अभी तक 30 हजार किसान अपात्र पाए गए। जबकि 76490 किसानों में कई किसान गांव में न रहने से उनके कागजात नहीं मिल सके तो उन्हें बाहरी दर्शाया गया। जबकि कई किसानों का आधार व बैंक खाता संख्या न मिल पाने से उन्हें सम्मान निधि की किस्त जारी नहीं की जा सकती है।