फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   30 thousand robbed from sales manager by tampering

बाइक सवारों ने तमंचा अड़ाकर सेल्स मैनेजर से 30 हजार लूटे

Sat, 12 Oct 2019 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
30 thousand robbed from sales manager by tampering
लूट का शिकार सेल्समैन समीर सिंह परिहार। - फोटो : FARRUKHABAD
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गुठिना के निकट सामने से आए बाइक सवारों ने बाइक एजेंसी के सेल्स मैनेजर को रोक लिया। उनकी कनपटी पर तमंचा अड़ाकर उनसे 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सेल्स मैनेजर ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर दो बाइक सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बनकटी निवासी समीर सिंह पुत्र रंजीत सिंह परिहार नवाबगंज स्थित बाइक एजेंसी पर सेल्स मैनेजर हैं। वह रोज की तरह शुक्रवार देर रात बाइक से घर जा रहे थे। मेरापुर थाना क्षेत्र के गुठिना गांव के पास सामने से आ रहे बिना नंबर की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने समीर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और रुपये व मोबाइल देने को कहा। भयभीत समीर ने जेब से पर्स व मोबाइल निकालकर बदमाशों को थमा दिया। बदमाशों ने पर्स से तीस हजार रुपये निकालकर खाली पर्स व मोबाइल समीर को लौटा दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश पीछे मुड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीर ने घटना की जानकारी यूपी-100 पुलिस को देने का प्रयास किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इस पर वह घर चले गए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह उन्होंने परिजनों के साथ मेरापुर थाने पहुंचकर बिना नंबर की बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed