{"_id":"5f1dc1418ebc3e63b511e8b6","slug":"29-corona-positive-including-mohammadabad-kotwal-farrukhabad-news-knp5734334132","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के चार परिजन व मोहम्मदाबाद कोतवाल सहित 29 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के चार परिजन व मोहम्मदाबाद कोतवाल सहित 29 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाल समेत 29 कोरोना पॉजिटिव
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में अब तक के सर्वाधिक 29 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की पत्नी, पुत्र, दो पुत्रवधू व नौकर के अलावा मोहम्मदाबाद कोतवाल सहित पांच पुलिस कर्मी शामिल हैं।
जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व उनकी पौत्री के बाद उनकी पत्नी, पुत्र अजय, दो पुत्रवधुओं व घर पर खाना बनाने वाले नौकर के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विधायक ने बताया कि पुत्र को हल्की खांसी है। अन्य किसी को कोई परेशानी नहीं है। सभी लोग होम आइसोलेट रहेंगे। तीन परिजनों को वे अपने गांव नवादा स्थित घर भेज रहे हैं। वे वहां आइसोलेट रहेंगे।
मोहम्मदाबाद कोतवाल के अलावा पुलिस लाइन के चार सिपाहियों के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राइस मिल मालिक दिनेश गुप्ता की 23 जुलाई को मौत हो गई थी। 24 जुलाई को आई जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि के बाद परिजनों व मिल कर्मचारियों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
रविवार को आई रिपोर्ट में मोहल्ले के ही युवक (19) के अलावा मिल के दो मुनीम सहित 13 कर्मचारियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा मोहल्ला लोहिया नगर निवासी 21 वर्षीय युवक व गांव मौधा निवासी युवक (31) भी संक्रमित निकले। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 419 हो गया है। इनमें 313 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 11 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 105 केस एक्टिव हैं।