फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   27 Congressmen arrested for protesting on the road

सड़क पर धरना दे रहे 27 कांग्रेसी गिरफ्तार

Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
27 Congressmen arrested for protesting on the road
कलक्ट्रेट में खड़े भाकियू नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लखीमपुर खीरी में किसानों मौत के बाद वहां जाते समय प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और अखिलेश यादव को हिरासत में लेने से सोमवार को जिले में भी राजनीतिक पारा हाई रहा। सपाइयों ने लोहिया प्रतिमा के समक्ष धरना देकर अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तो कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जाम लगाने की कोशिश की। इस पर प्रशासन ने जिलाध्यक्ष समेत 27 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी नगला दीना भोलेपुर स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भोलेपुर में गुरुद्वारा के सामने पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। इससे जाम लगने लगा। पुलिस पहुंचने पर कांग्रेसी सड़क पर ही लेट गए। उठाने के प्रयास में कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने विजय कटियार, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला सहित 27 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। शाम करीब 4.30 बजे सभी को छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष ने 36 कांग्रेसियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन

इन कांग्र्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
विजय कटियार, पूर्ण प्रकाश शुक्ला, इमरान अंसारी, अनुपमा शर्मा, भानू चतुर्वेदी, डालचंद्र कठेरिया, अरुण अग्निहोत्री, राकेश सागर, इसरार अली, संतोष गुप्ता, शकुंतला देवी, जुबैर, रामकुमार, गोपाल मिश्रा, शिव आशीष तिवारी, मो. समीर शाह, दीपक मिश्रा, अभिषेक सारस्वत, अजय निराला, अंशुल कटियार, राजीव कटियार, अभय यादव, देवेंद्र, सर्वेश, अमित, विपिन और राकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने मृतकों के आश्रितों के लिए मांगा दो-दो करोड़ मुआवजा
सपाई जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी के नेतृत्व में सुबह करीब 9:30 बजे आवास विकास कालोेनी स्थित लोहिया प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। इसमें भाजपा सरकार पर हिटलरशाही और अत्याचार करने के आरोप लगाए गए। लखीमपुर खीरी में मृत किसानों के आश्रितों को दो-दो करोड़ का मुआवजा और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की।
दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम अतिरिक्त एसडीएम बृजेंद्र कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह गौर और कोतवाल विनोद शुक्ला ज्ञापन लेने पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने 12:15 बजे ज्ञापन देने की बात कही तो अधिकारी सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता धरना स्थल की ओर जाने लगे तो कोतवाल ने उन्हें फटकार दिया। जिलाध्यक्ष ने इस पर नाराजगी दर्ज कराई। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को दिया।
प्रदर्शन में मंदीप यादव, उर्मिला राजपूत, विजय यादव, सरदार तोषितप्रीत सिंह, जितेंद्र यादव, शशांक सक्सेना, डॉ. जेपी वर्मा, महेंद्र सिंह कटियार, अधिवक्ता अनिल मिश्रा, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. अरविंद गुप्ता आदि शामिल रहे।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक यादव व सपा नगर अध्यक्ष मनोज यादव की अगुवाई में रोहिला चौराहे पर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। शिवम यादव, देवा यादव, रोहित यादव, वीरेश यादव शामिल रहे।
किसान संगठनों ने भी किया प्रदर्शन
लखीमपुर में हुई घटना के विरोध मेें किसान संगठनों ने भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पुलिस सुबह किसान नेताओं के घरों पर भी गई लेकिन उसके पहले ही वह घरों से निकल चुके थे। भाकियू मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी के नेतृत्व में संगठन के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी की फिर दो मिनट का मौन रखकर मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने, उनके बेटे आशीष व उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने, मृत किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ व घायलों को 50-50 लाख मुआवजा आदि की मांग की गई है। राम सेवक सक्सेना, संजीव सिंह, मुकेश शर्मा, तारा देवी, बिट्टो अवस्थी, कुसमलता आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद में भाकियू जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत व महासचिव संजय गंगवार के नेतृत्व में गंगा रोड पर धरना दिया गया। एसडीएम सुनील कुमार यादव, सीओ सोहराब आलम को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरने में हुकुम सिंह यादव, कैलाश यादव, नन्हें लाल राजपूत आदि शामिल रहे।

आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा के पास अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देते सपा नेता। संवाद

आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा के पास अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन देते सपा नेता। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शमसाबाद स्थित गंगा रोड पर धरने पर बैठे भाकियू नेता। संवाद

शमसाबाद स्थित गंगा रोड पर धरने पर बैठे भाकियू नेता। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारा के सामने बीच सड़क पर प्रदर्शन करते कांग्रेज जिलाध्यक्ष विजय कटियार को

फतेहगढ़ स्थित गुरुद्वारा के सामने बीच सड़क पर प्रदर्शन करते कांग्रेज जिलाध्यक्ष विजय कटियार को - फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed