{"_id":"613a0ce88ebc3e74e856e7e6","slug":"2685-candidates-will-sit-in-d-el-ed-exam-farrukhabad-news-knp6510687190","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड परीक्षा में बैठेंगे 2685 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड परीक्षा में बैठेंगे 2685 परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डीएलएड प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से शुरू होकर 17 सितंबर को समाप्त होंगी। इन परीक्षाओं में 2685 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षाएं दो पाली में कराई जाएंगी।
बीटीसी प्रशिक्षण-2013, सेवारत मृतक आश्रित, उर्दू, बीटीसी 2014, बीटीसी 2015 एवं डीएलएड प्रशिक्षण 2017 व 2018 व डीएलएड प्रशिक्षण 2017, 2018 के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 12 सितंबर से चालू होगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने छह केंद्र बनाए हैं।
प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 12, 13 व 14 सितंबर को केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज में 400 और भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज में 385 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसका समय 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 से चार बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में 300, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में 300, स्वामी रामानंद बालक इंटर कॉलेज में 300, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज में 400, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेल में 400, एनएकेपी इंटर कॉलेज में 237 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 15, 16 और 17 सितंबर को होगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।