{"_id":"6a64fcea9f6a0088100f1882","slug":"26-ncc-cadets-selected-for-army-camp-depart-for-bareilly-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-145855-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: थल सेना शिविर के लिए 26 एनसीसी कैडेट्स का चयन, बरेली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: थल सेना शिविर के लिए 26 एनसीसी कैडेट्स का चयन, बरेली रवाना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की ओर से कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, निनौआ में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के समापन पर 26 कैडेट्स का चयन बरेली में होने वाले प्रतिष्ठित थल सेना शिविर के लिए किया गया। चयनित कैडेट्स टीम इंचार्ज के साथ बरेली के लिए रवाना हो गए।
16 से 25 जुलाई के मध्य संचालित शिविर में फर्रुखाबाद समेत आठ जनपदों के 160 कैडेट्स ने भाग लेकर सैन्य प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कैडेट्स को निशानेबाजी, फील्ड सिग्नल, बैटल क्राफ्ट, जजिंग डिस्टेंस, ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य कौशलों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रदर्शन के आधार पर 26 कैडेट्स को थल सेना शिविर और फायरिंग प्रशिक्षण के लिए चुना गया।
4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजेंद्र शारदा ने बताया कि बरेली में होने वाले शिविर के संचालन की जिम्मेदारी 8 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी को सौंपी गई है। चयनित कैडेट्स के साथ लेफ्टिनेंट गुलशन जहां, जीसीआई प्रियंका और बीएचएम संजय भोसले को टीम इंचार्ज के रूप में भेजा गया है।