फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   25 people injured after tractor-trolley collapses in farrukhabad

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 25 लोग घायल

Mon, 25 Mar 2019 11:25 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Mon, 25 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
25 people injured after tractor-trolley collapses in farrukhabad
accident
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलबाज नगर के लोग बच्चे का अन्नप्राशन कराकर नीबकरोरी मंदिर से ट्रैक्टर-ट्राली से वापस जा रहे थे। मेरापुर थाना क्षेत्र में गांव मुरान के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे 25 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव गुलबाज नगर निवासी उदयवीर जाटव पुत्र वेदराम जाटव के बेेटे का सोमवार को अन्नप्राशन संस्कार होना था। इसके लिए वह लोग गांव पुल के नगला निवासी गुड्डू जाटव के ट्रैक्टर-ट्राली से नीबकरोरी मंदिर आए थे। ट्रैक्टर गुड्डू का बेटा सचिन चला रहा था। वापस जाते समय संकिसा रोड पर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मुरान के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। इससे ट्राली पलट गई। सूचना पर मेरापुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल शीलम कुमारी, मीना, आशीष, सीमा, रानी, सुशीला और उसकी बेटी भारती (04) , कुसुम कली व उसी बेटी निशा(5) अभिषेक, गंगा देवी, दिव्या, अनार कली व उसका नाती राजा (6) आदि समेत 25 घायलों को मोहम्मदाबाद सीएचसी भेज दिया। वहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। 
विज्ञापन


इमरजेंसी कक्ष में अंधेरे में होता रहा इलाज
मोहम्मदाबाद सीएचसी में एक साथ 25 मरीज पहुंचने से अफरातफरी मच गई। सभी स्वास्थ्य कर्मी काम में जुट गए। इसके बाद भी मरीजों को काफी देर बाद इलाज मिला सका। आलम यह था कि इमरजेंसी में लाइट तक नहीं थीं। अंधेरे में या फिर मोबाइल की लाइट से मरीजों का इलाज किया जा रहा था। डॉ. हरिमाधव शरण यादव ने बताया कि वायरिंग खराब होने से लाइट की समस्या है। इसके अलावा एक घायल महिला राधा को न ही अस्पताल का बेड मिला न ही स्ट्रेचर। वह अस्पताल में बनीं एक पटिया पर ही लेटी कराहती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed