फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   244 Divyang and Elderly voted sitting at home

244 दिव्यांग व बुजुर्गों ने घर बैठे किया मतदान

Thu, 10 Feb 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
244 Divyang and Elderly voted sitting at home
कायमगंज स्थित पुल गालिब तिराहे के पास बैलेट से मतदान की प्रक्रिया पूरी करते बुजुर्ग मतदाता। संव? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांगों का गुरुवार को घर बैठे मतदान कराया गया गया। इसके लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में 16 टीमें लगाई गईं। पहले दिन 244 बुजुर्ग व दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट पर घर में ही मुहर लगाकर मतदान किया। शाम को विधानसभा क्षेत्रवार मतपत्र कोषागार में जमा कराए गए।
विज्ञापन

कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए विधानसभा चुनाव में इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु के(अति बुजुर्ग) व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे बैलेट पोस्टल के माध्यम से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में 17544 बुजुर्ग व 14272 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 586 बुजुर्ग व 217 दिव्यांग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान करने की सहमति जताई है।
विज्ञापन

गुरुवार को इन मतदाताओं के लिए 16 टीमें लगाई गईं। उन्होंने इनके घर पहुंचकर बैलेट पोस्टर पर मुहर लगवाई। इसके बाद रिटर्निंग आफीसरों ने विधानसभा क्षेत्रवार मतपत्रों के पैकेट बनाकर सील बंद करने के साथ कोषागार के डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखवाए। पहले दिन जनपद में ... दिव्यांग व ..बुजुर्गों ने घर बैठे मतदान किया। कुल 244 मतपत्र कोषागार में रखवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed