{"_id":"82a13aceda741f64e14bc0d9dc1c9ab6","slug":"240-villages-without-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से 240 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से 240 गांवों की बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। तेज हवा से गुरुवार को 33 हजार लाइन में आए फाल्ट से कंपिल के 150 और शमसाबाद के 90 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम फाल्ट सही होने के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र से रूलर, मंझना और टाउन फीडरों से लगभग 90 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। गुरुवार की सुबह तेज हवा चलने से भटासा क्रासिंग के पास पेड़ की डाल टूट कर 33 हजार लाइन पर गिर गई। इससे मेन सप्लाई बंद होने से तीनों फीडरों से गांवों को होने वाली आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर अवर अभियंता ने लाइनमैन को मरम्मत के लिए भेजा। तारों को जोड़ने और फाल्ट को दूर करने में शाम हो गई। इस कारण शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र के तीनों फीडर बंद होने से 90 गांवों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। एसएसओ बलवीर सिंह ने बताया कि पेड़ की डाल टूट कर गिरने से फाल्ट आया था। इसे सही करा दिया गया है। शाम को बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं कंपिल विद्युत उपकेंद्र से धर्मपुर फीडर से 80 गांव और कंपिल फीडर से 70 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। गुरुवार की सुबह कटिया गांव के पास 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से दोनों फीडरों से ग्रामीण इलाकों में होने वाली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता ने लाइनमैन को भेज कर फाल्ट का पता लगवाकर सही कराया। इसको सही करने में शाम हो गई। इस कारण दिन में एक घंटे भी 150 गांवों को बिजली नसीब नहीं हुई। जेई विनोद गंगवार ने बताया कि फाल्ट को सही करा दिया गया है।