फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आंधी और बूंदाबांदी ने जिले भर की बिजली कर दी ठप

आंधी और बूंदाबांदी ने जिले भर की बिजली कर दी ठप

Sun, 31 Mar 2019 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
आंधी और बूंदाबांदी ने जिले भर की बिजली कर दी ठप
आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने शनिवार की रात जिले भर की बिजली ठप कर दी। आंधी से कई जगह 11 केवी व 33 केवी के तार टूटे और इंसुलेटर खराब हो गए। शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तो दिन में बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों की बिजली दूसरे दिन शाम तक ठप रही। फाल्टों को ठीक कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दस बजे आंधी आई। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी आते ही शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली बंद कर दी गई। आंधी की चपेट में आने से ग्रामीण इलाकों की 11 केवी व 33 केवी लाइन के तार कई जगह टूट गए। इंसुलेटर भी खराब हो गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह शहरी क्षेत्र की लाइनों को ठीक कर बिजली शुरू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों की बिजली ठप बनी रही। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से करीब दो सौ गांवों को बिजली दी जाती है। इस उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के तार कई जगह से टूट गए। इससे करीब दो सौ गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र के फीडरों की 11 केवी लाइन के तार कई जगह टूट गए। इससे नवाबगंज क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर, राजेपुर, अमृतपुर तहसील समेत चार उपकेंद्र है। इन उपकेंद्रों को भोलेपुर स्थित ट्रांसमिशन से बिजली की लाइन गई है।

आंधी और बूंदाबांदी से इस 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया। इससे चारों उपकेंद्र बंद हो गए और करीब तीन सौ गांव की बिजली गुल हो गई। कंपिल, कामयगंज, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद, कमालगंज व जहानगंज क्षेत्र में 33 व 11 केवी लाइन में फाल्ट होने से बिजली शनिवार रात से रविवार शाम तक बंद रही।

33 व 11 केवी लाइन के फाल्टों को ठीक करने का काम चल रहा है। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र व एक्सईएन कायमगंज जीएस कशेरवाल ने बताया कि आंधी और बूंदाबांदी से जो लाइन टूटी हैं। उनको ठीक करवाने का काम चल रहा है। फाल्ट दूर होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


शनिवार रात को आई आंधी ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। जहां गेहूं की फसल में एक-दो दिन पहले ही पानी लगाया गया था उस खेत की फसल गिर गई। इससे कुछ दिनों में तैयार होने वाली फसल में नुकसान होना तय है।

आम के बौर को भी आंधी में नुकसान हुआ है। बूंदाबांदी से वह आलू किसान परेशान नजर आए, जिन्होंने खुदाई के बाद खेत में आलू का ढेर लगा दिया है।

आंधी और बूंदाबांदी से जिले भर की बिजली गुल

शहर क्षेत्र की दिन में बिजली हुई बहाल, ग्रामीण इलाकों की रही बंद
कई जगह इंसुलेटर खराब हुए तो कई जगह 33 केवी लाइन में आया फाल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed