फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सशक्त बनेंगी महिलाएं तभी मजबूत होगा समाज

सशक्त बनेंगी महिलाएं तभी मजबूत होगा समाज

Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सशक्त बनेंगी महिलाएं तभी मजबूत होगा समाज
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। प्राथमिक विद्यालय बबुरारा में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स महाअभियान के तहत हुए कार्यक्रम में महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि महिलाएं व बेटियां सशक्त बनें और अपने हक की लड़ाई खुद लड़ें।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बबुरारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में भाकियू मंडल अध्यक्ष कानपुर हुकुम सिंह यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम का विशेष योगदान है। अब महिलाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। अमर उजाला की इस मुहिम के वह ऋणी हैं। जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत ने कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से ही समाज आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक अतुल गंगवार ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक नारी को अपनी शक्ति का अंदाजा होना चाहिए। महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सहायक अध्यापिका संध्या ने कहा कि छात्राएं शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही महिलाओं की शक्ति बनकर उभर सकती हैं। वह विषम परिस्थितियों में भी अपने चेहरे की मुस्कान न खोएं। हंसकर संघर्ष करें, सफलता उनके कदम चूमेंगी। शिवानी पुरवार ने अभिभावकों से बेटों की तरह बेटियों को भी पढ़ाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामित्र रेनू दीक्षित ने कहा कि आज बेटियां बेटों से आगे निकलकर मां-पिता का नाम रोशन कर रही हैं। नवाबगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार मौर्य ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित 1090, 1098 व 100 नंबर की जानकारी दी। महिला सिपाही रोशनी ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं को कोई भी समस्या हो तत्काल यूपी 100 डायल करें। महिला पुलिस मौके पर पहुंचकर समस्या निस्तारित करेगी। इस दौरान रसोइया मीना देवी, सुनीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी, मिथलेश सहित एक सैकड़ा महिला व छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed