फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जननी सुरक्षा योजना की कम प्रगति पर डीएम नाराज

जननी सुरक्षा योजना की कम प्रगति पर डीएम नाराज

Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना की कम प्रगति पर डीएम नाराज
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। राम मनोहर लोहिया महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना की धीमी प्रगति पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाई। सीएमएस के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डा. अरुण कुमार ने बताया गया कि सीएचसी नवाबगंज और राजेपुर में गर्भवती महिला एवं बच्चों के टीकाकरण का प्रतिशत कम है। डीएम ने ने शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएमओ को खुद निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं में सुधार करवाएं जाने को कहा। लोहिया अस्पताल में दलालों पर अंकुश लगाया जाए। दहेलिया और कुतुलूपुर में एएनएम के माध्यम से हुए प्रसवों के सत्यापन करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत मोहम्मदाबाद व नवाबगंज में आशाओं को भुगतान कम मिलने की जानकारी पर डीएम ने सीएमओ को तुरंत भुगतान की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस डा. कैलाश के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश सीएमओ डा. अरुण कुमार को दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक में एमओआईसी ने आशाओं की कमी का मुद्दा उठाया। डीएम ने आशाओं की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसीएमओ डा. दलवीर से कहा कि पोर्टल पर स्वयं मानीटरिंग कर अधिक से अधिक भुगतान कराना सुनिश्चित करें। हेल्थ बैलेंस सेंटरों का निर्माण कार्य कराने में आरईएस रुचि नहीं ले रहा है। इससे कार्य प्रभावित है। जिलाधिकारी ने तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से निर्माण कार्य पूर्ण न कराने पर संबंधित के विरुद्ध शासन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में सीडीओ, सीएमओ, डीपीआरओ, डीपीओ, बीएसए एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed