फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आखिरकार दूल्हा ले ही गया दुल्हन को

आखिरकार दूल्हा ले ही गया दुल्हन को

Wed, 14 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार दूल्हा ले ही गया दुल्हन को
ससुराल जाने को आखिर राजी हुई दुल्हन
विज्ञापन


कायमगंज। चढ़ावे में चूड़ी व हार न होने पर शुरू हुआ विवाद आखिर शांत हो गया। 24 घंटे तक रूठने-मनाने का दौर चलने के बाद दुल्हन ससुराल के लिए विदा कर दी गई।

नवाबगंज क्षेत्र के गांव रजपालपुर निवासी अमित की शादी शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। बारात सोमवार को नगर के एक मोहल्ला स्थित स्कूल में ठहरी थी। जब वर पक्ष ने चढ़ावे का सामान वधू पक्ष को भिजवाया तो सामान देख कर वधू पक्ष के लोग नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि चढ़ावे में न हार है और न ही चूड़ियां। इस पर तमतमाए वधू पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर अपने घर लौट गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद दूल्हा कायमगंज में रुक गया। मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक मान मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा। अखिरकार दुल्हन पक्ष के लोग मान गए और लड़की को विदा करने पर राजी हो गए। जब यह जानकारी दूल्हे के परिवारीजनों ने कायमगंज में ठहरे दूल्हे को दी तो उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई। दोनों पक्षों के राजी होने पर अमित अपनी दुल्हन को लेकर घर रवाना हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसके बाद वधू पक्ष ने दुल्हन को विदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 24 घंटे तक चली दोनों पक्षों में बातचीत
- चढ़ावे में हार व चूड़ी न लाने पर बिगड़ी थी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed