{"_id":"5cbb4bb0bdec2213ea53a871","slug":"201555778480-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंट लगा विद्युत मीटर बदल कर दिया खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंट लगा विद्युत मीटर बदल कर दिया खेल
विज्ञापन
शहर में विद्युत मीटर बदलकर राजस्व को चूना लगाने का खेल चल रहा है। हाल ही में चेकिंग के दौरान कर्मचारियों ने शंट लगा मीटर पकड़ा। इसके बाद पुराना मीटर सील कर दूसरा लगा दिया गया। फिर चला कार्रवाई के नाम पर सेटिंग का खेल ।
इसके बाद खराब मीटर दिखाकर मामला रफादफा कर दिया। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद अधिशासी अभियंता ने मीटर खुलवाकर जांच करने के आदेश दिए हैं।
फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन में पांच किलोवाट के तीन फेस कनेक्शन पर मीटर में शंट लगा पकड़ा गया।
इससे घर में एसी आदि का भरपूर लोड होने के बावजूद 100 से 150 यूनिट का ही बिल बनता रहा। जानकारी पर टीजी-2 व अन्य कर्मचारी मौके पर गए और शंट वाला मीटर नाटकीय ढंग से उतारकर सील किया।
कार्रवाई होते देख उपभोक्ता घबरा गया। इसके बाद सेटिंग हुई। बात बनने पर मोटी रकम लेकर खराब मीटरों के साथ शंट वाला मीटर भी विभाग में जमा कर दिया गया। अधिशासी अभियंता नगरीय पंकज अग्रवाल ने बताया कि शंट लगा मीटर बदले जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने अवर अभियंता परीक्षण को मीटर खुलवाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षण में यदि मीटर में शंट लगाया पाया गया तो उपभोक्ता पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ मीटर बदलने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
शंट लगा विद्युत मीटर बदला, जांच के आदेश
सेटिंग के बाद दिखा दिया खराब मीटर