फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अमेठी, आजमगढ़ और कन्नौज की जनता बदलाव मांग रही

अमेठी, आजमगढ़ और कन्नौज की जनता बदलाव मांग रही

Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमेठी, आजमगढ़ और कन्नौज की जनता बदलाव मांग रही
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। अमेठी, आजमगढ़ और कन्नौज की जनता अब बदलाव चाहती है। यही कारण है कि इन जनपदों में अब विरोधी दलों का वजूद कम हो रहा है। अमेठी में बीजेपी की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ रही है। ये बातें सूबे के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की मंगलवार को कन्नौज जनपद में एक चुनावी जनसभा थी। इसी के चलते मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह विशेष वायुयान से मोहम्मदाबाद स्थित सकवाई हवाई पट्टी पर उतरे। वहां पर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। कहा कि अमेठी, आजमगढ़ और कन्नौज की जनता अब बदलाव चाहती है। इसी के चलते अमेठी में उनकी जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। हम पीएम मोदी की योजनाओं व कार्यों को आधार बनाकर लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, उनके चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह निर्णय पार्टी का होगा। यदि पार्टी चाहेगी तो मैं चुनाव लड़ूंगा। सपा-बसपा गठबंधन बीजेपी के लिए कितनी चुनौती पेश करेगा के जवाब में कहा कि यह गठबंधन कोई चुनौती पेश नहीं करेगा। ये दोनों दल आपस में खुद ही चुनौती हैं। इसके बाद वह कन्नौज के लिए सड़क के रास्ते रवाना हो गए। इस दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त, सुब्रत पाठक, कुलदीप गंगवार, विजय गुप्ता, सीओ राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed