फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एक नकलची पकड़ने में 82 हजार का डीजल खर्च

एक नकलची पकड़ने में 82 हजार का डीजल खर्च

Sat, 02 Mar 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
एक नकलची पकड़ने में 82 हजार का डीजल खर्च
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाएं शनिवार को खत्म हो गई हैं। करीब 24 दिन चली परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 6 सचल दल लगाए गए थे। इसके अलावा 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर व पांच जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इनकी दौड़ भाग में करीब 82 हजार रुपये से अधिक का डीजल खर्च हो गया। पर, पूरी परीक्षा में सचल दल एक ही नकलची को पकड़ सका, जबकि दो नकलची केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के लिए इस बार जनपद में सेंट्रल जेल सहित 61 केंद्र बनाए गए थे। इन पर हाईस्कूल के 26281 व इंटरमीडिएट 19656 के परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुचारु रूप से हो इसके लिए 2100 कक्ष निरीक्षक माध्यमिक के और 1000 कक्ष निरीक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के लगाए गए थे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी कैमरे वायस रिकार्डर के साथ लगे थे। इसके बाद भी नकल होने की शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचती रहीं। पर, अधिकारी अपने में ही मस्त रहे।
विज्ञापन


इसी का नतीजा रहा कि राजेंद्र नगर स्थित राजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में भौतिक विज्ञान का पेपर समय से पहले खोल दिया गया और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर वहां भगदड़ मच गई। इससे वहां सॉल्वर के होने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। चंदुइया स्थित केंद्र पर भी सॉल्वर होने का मामला सामने आने पर जांच शुरू कराई गई। इन सब के बीच छह सचल दल, स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपनी गाड़ियों से नकल रोकने को दौड़ लगाते रहे। पर, सचल दल पूरी परीक्षा में एक ही नकलची पुरुषोत्तम सिंह इंटर कालेज राजेंद्र नगर केंद्र पर पकड़ सके। यह नकलची भी डीआईओएस के सचलदल ने पकड़ा। दो नकलची नवाबगंज स्थित एसकेएम इंटर कालेज चांदपुर केंद्र पर वहां के केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े। जबकि इन सचल दलों ने औसतन 15 दिन केंद्रों पर चक्कर लगाए। एक दिन चक्कर लगाने पर करीब 85 लीटर डीजल खर्च हो जाता था। एक लीटर डीजल की कीमत करीब 65 रुपये है। ऐसे में नकलचियों को पकड़ने पर सचल दल ने करीब 82875 हजार रुपये का डीजल खर्च कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बताया कि सख्ती के चलते ही नकल विहीन परीक्षा हो सकी। तभी नकलची नहीं पकड़ में आए। नकल करने वाले परीक्षा छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed