{"_id":"5c27b5bfbdec22571875bc7a","slug":"201546106303-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के निरीक्षण में 30 वृद्ध मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के निरीक्षण में 30 वृद्ध मिले गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट के पास स्थित वृद्धाश्रम का शनिवार को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी व प्रभारी ईओ रमेश चंद्र यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें 30 लोग कम मिले। इस पर उन्होंने सूची का सत्यापन करने से मना कर दिया।
शनिवार को वृद्धाश्रम के प्रभारी मयंक सिंह, प्रभारी ईओ रमेश चंद्र यादव के पास आश्रम में रह रहे वृद्धों की सूची का सत्यापन करवाने पहुंचे। प्रभारी ईओ ने कहा कि पहले वह निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ही सत्यापन करेंगे। वह मयंक सिंह के साथ ही आश्रम पहुंच गए। वहां उन्हें खानपान की व्यवस्थाएं सही मिलीं। साथ ही रजाई व गद्दे भी ठीक थे। इसके बाद उन्होंने सूची का सत्यापन करना शुरू किया तो पंजीकृत 80 में 30 लोग कम मिले। एसडीएम ने उनसे पूछा कि बाकी लोग कहां हैं तो उन्होंने बताया कि वह लोग लोकल के ही हैं अपने घर चले जाते हैं। इस पर उन्होंने सत्यापन करने से मना कर दिया।
उन्होंने बताया कि एक दो लोग घर चले जाते तो ठीक था। 30 लोग बहुत होते हैं। उन्हें जब तक सभी लोग नहीं मिलेंगे। तब तक सत्यापन नहीं किया जाएगा। देर रात उन्होंने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था भी देखी।