फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सेंट्रल जेल के शौचालय में कैदी का शव फंदे पर लटका मिला

सेंट्रल जेल के शौचालय में कैदी का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल  जेल के  शौचालय में कैदी का शव फंदे पर लटका मिला
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल अस्पताल के शौचालय में शुक्रवार सुबह कैदी का शव फंदे पर लटका मिला। उसे पत्नी की हत्या में दस साल की सजा हुई थी। कन्नौज जेल में पांच वर्ष पूर्व सजा काटने के दौरान हुए विवाद में कैदी की हत्या के बाद उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया था।
विज्ञापन



वह फेफड़े की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। परिजनों ने घटनास्थल देखने के बाद जेल प्रशासन की आत्महत्या की बात पर संदेह जाहिर किया है। जनपद कन्नौज के मोहल्ला सफदरगंज निवासी मो.वसीम (50) पुत्र मोहम्मद यासीन ने 12 वर्ष पूर्व पत्नी नूराना बेगम के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई थी। इसमें बिल्हौर के मोहल्ला खानजादा निवासी नूराना बेगम के पिता कल्लू ने वसीम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसमें वसीम को 10 साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज जेल में सजा काटने के दौरान वर्ष 2014 में वसीम का कानपुर के कैदी से विवाद हो गया। इसमें सरिया लगने से कानपुर के कैदी की मौत हो गई। इस मामले में भी वसीम पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई।

इसी के चलते उसे 3 जुुलाई 2014 को फतेहगढ़ सेंटल भेजा गया था। टीबी की बीमारी के चलते वह जेल अस्पताल के वार्ड में था। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे शौचालय गए एक कैदी ने उसे लुंगी से बने फंदे पर लटका देखा।

सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस, एसपी डा.अनिल मिश्रा सेंट्रल जेल पहुंचे। नायब तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा गया। करीब 10 बजे कन्नौज से परिजन भी पहुंच गए।

करीब 11 बजे परिजनों को जेल के अंदर बुलाया गया। 40 मिनट परिजनों से वार्ता के बाद जेल से शव मोर्चरी भिजवाया गया। जेल से निकलने के बाद वसीम के बड़े भाई हासिम, पुत्र नदीम, अजीम व बहनोई के छोटे भाई सभासद मुश्तेहसन ने बताया कि उन्हें जेल अधीक्षक ने घटना स्थल दिखाया।

शौचालय का जंगला चार फिट ऊंचा है। उसमें लुंगी से फांसी लगाने की जानकारी दी गई। फंदे पर लटके शव के घुटने जमीन पर थे। इस पर उन्होंने जेल की सुरक्षा पर सवाल उठाए। हालांकि वार्ड के कैदियों से विवाद की कोई बात सामने नहीं आई।


उन्हें खुदकशी की घटना पर संदेह है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएमएच रिजवी ने बताया कि सुबह पांच बजे तक अन्य कैदियों ने वसीम को वार्ड में ही देखा। टीबी से वह काफी कमजोर हो गया था। आशंका है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।

प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। बताया कि पत्नी की हत्या में वसीम की सजा 2018 पूरी हो गई थी। कैदी की हत्या के मामले में मामला अदालत में विचाराधीन है। प्रशासनिक आधार पर वसीम को सेंट्रल जेल भेजा गया था।


इससे वह वापस जिला जेल कन्नौज सजा पूरी होने के बाद भी नहीं जा सका। कोतवाल अजय नारायण ने बताया कि जेल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।

सेंट्रल जेल के शौचालय में कैदी का शव फंदे पर लटका मिला

पत्नी की हत्या में 10 वर्ष की हुई थी सजा

कन्नौज जेल में कैदी की हत्या का भी था मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed