फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पांच एमबीए ट्रांसफार्मर ने दिया दगा, गांवों की बिजली गुल

पांच एमबीए ट्रांसफार्मर ने दिया दगा, गांवों की बिजली गुल

Sun, 03 Mar 2019 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
पांच एमबीए ट्रांसफार्मर ने दिया दगा, गांवों की बिजली गुल
अमृतपुर/शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। विद्युत उपकेंद्र अमृतपुर के पांच एमबीए ट्रांसफार्मर के दगा देने से एक सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। टेस्टिंग के बाद ट्रांसफार्मर की स्थिति स्पष्ट होगी। तब तक तहसील में बने उपकेंद्र से गांवों को बिजली दिए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं, 33 केवी लाइन में फाल्ट से हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे करीब ढाई सौ गांवों की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन


अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र से कोल्ड स्टोरेज, चपरा और करनपुर दत्त फीडर से करीब एक सौ गांवों को बिजली दी जाती है। इस उपकेंद्र पर पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा है। शनिवार रात हल्की बारिश के दौरान 11 केवी लाइन में फाल्ट से ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र ठप हो गया और गांवों को दी जाने वाली बिजली बंद हो गई। रविवार को एसडीओ शरद प्रताप व जेई ने उपकेंद्र पहुंच कर ट्रांसफार्मर चालू कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इससे गांवों की बिजली दिन भर बंद रही। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि ट्रांसफार्मर की स्थिति जानने के लिए उसकी टेस्टिंग कराई जाएगी। यदि ट्रांसफार्मर खराब निकलता है तो दूसरा लगवाया जाएगा। तब तक तहसील में बने उपकेंद्र से गांवों की लाइन जोड़कर बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, शमसाबाद के हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से हरसिंहपुर, मंझना और रोशनाबाद फीडर से करीब 250 गांव को बिजली दी जाती है। शनिवार शाम को इस उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में मंझना के पास फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र ठप हो गया और गांवों की बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली बंद रहने के बाद रविवार को 33 केवी लाइन के फाल्ट को ठीक करवाने का काम शुरू कराया गया। देर शाम तक काम पूरा न होने से बिजली गांवों की बंद रही। एक्सईएन जीएस कशेरवाल ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराकर बिजली शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed