{"_id":"5c781b71bdec2254606a7d5b","slug":"191551375217-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष व ईओ के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष व ईओ के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए गए निरीक्षण के दौरान मोहल्ला खैराती खां में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। पालिकाध्यक्ष और ईओ को जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। मोहल्लेवासियों की सफाईनायक से सफाई व्यवस्था को लेकर नोकझोंक भी हुई। मोहल्लेवालों ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी सप्ताह में एक दिन ही आते हैं।
पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती गुरुवार को पालिका के अफसरों के साथ सफाई व्यवस्था देखने पहुंचीं। मोहल्ले में घुसते ही गली-कूंचों में जगह-जगह कूड़े के ढेर अफसरों को पड़े मिले। एक प्लाट में कूड़े के ढेर देख उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह को निर्देश दिए कि कूड़े के ढेर को उठवाया जाए। साथ ही नियमित सफाई व्यवस्था हो। सफाई नायक हाजी इश्तियाक ने पालिकाध्यक्ष से शिकायत की कि मोहल्लेवालों ने नालियों के ऊपर पटिया बना ली हैं, जिससे सफाई नहीं हो पाती है। इस पर मोहल्लेवासियों की उनसे नोकझोंक होने लगी। ईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह में लोग अतिक्रमण हटा लें नहीं तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
मोहल्ले के मेराज, दुलारे और चमन खां ने बताया कि सफाईकर्मी सप्ताह में एक बार ही आते हैं। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई नायक को फटकार लगाई। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण में कुछ खामियां मिली हैं, जिन्हें दूर कराया जाएगा। चेंबर और जाल ठीक कराए जाएंगे। ईओ रश्मि भारती ने बताया कि सफाई कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि जिन गलियों में गाड़ी नहीं जा पा रही हैं वहां हाथ गाड़ी ले जाकर घर-घर कूड़ा उठवाएं। कूड़ा कंटेनर भी रखवाए जाएंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि कूड़ा उठने के बाद वह लोग कूड़ा न फेंके और नालियों में पॉलिथीन आदि न डालें।