{"_id":"5b2086a0d335559a1de53d97f242c721","slug":"191-young-men-joined-the-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में शामिल हुए 191 जवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में शामिल हुए 191 जवान
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग के बाद 191 रिक्रूट सेना के बेडे़ में सोमवार
विज्ञापन
को शामिल हुए। डिप्टी कमाडेंट कर्नल मंदीप सिंह ने इन्हें राष्ट्र पर मर
मिटने की शपथ दिलाई। सोमवार शाम राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान
को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मौका था सेना के बेडे़ में शामिल हो रहे
जवानों के शपथ ग्रहण समारोह का। शाम 4 बजते ही बिगुल बजने लगा और परेड
कमांडर के साथ सैनिकों ने करियप्पा मैदान पर प्रवेश किया। परेड का नेतृत्व
रिक्रूट धर्मेंद्र सिंह ने किया।
डिप्टी कमांडेट कर्नल मंदीप सिंह राठौर ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद जवानों की 6 टोलियों में बंटी टुकड़ियों ने मंच के सामने से गुजर कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। समारोह को संबोधित करते हुए कर्नल मंदीप ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे जवान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। कहा कि किसी भी परिस्थिति में राजपूत रेजीमेंट के जवान हार नहीं मानते हैं।
इस मौके पर सेंटर के उच्चाधिकारियों के अलावा जवान और उनके परिजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रशिक्षण में अव्वल रहे रिक्रूटों को मुख्य अतिथि ने मेडल लगाकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर धर्मेंद्र सिंह, शारीरिक दक्षता में राजेंद्र सिंह, टेक्टिस में डीएस शेखावत, फायरिंग में बाबूलाल और ओवरआल वेस्ट में विकास को मेडल लगाकर सम्मानित किया गया।