फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1820 Ltr Mustard Oil Pakada, Seasoned

1820 लीटर सरसों का तेल पकाड़ा, सीज

Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
1820 Ltr Mustard Oil Pakada, Seasoned
शहर के मन्नीगंज में सरसो तेल बिक्रेता के यहा छामा करते कंपनी के जीएम व पुलिस बल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला मन्नीगंज में गुरुवार को एक तेल विक्रेता के यहां 1820 लीटर सरसों का तेल पकड़ा गया। बरेली की ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर तेल बेचा जा रहा था। सीओ की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों ने तेल सीज करने के साथ दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरेली की एक सरसों तेल कंपनी के जनरल मैनेजर क्वालिटी पंकज सक्सेना और असिस्टेंट जनरल मैनेजर स्वतंत्र यादव ने गुरुवार सुबह एसपी अशोक कुमार मीणा से मिले। कंपनी के अधिकारियों ने एसपी को बताया कि मन्नीगंज मोहल्ले में एक विक्रेता उनकी कंपनी के नाम से नकली तेल बेच रहा है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर सीओ अमृतपुर अजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दोपहर करीब एक बजे मन्नीगंज की दुकान पर छापा मारा। पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने दुकानदार से बिक्री होने वाले तेल के ब्रांड की पत्रावलियां एकत्रित लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दूकान से 1820 लीटर तेल बरामद किया। पांच लीटर जार की 25 पेटी, दो लीटर जार की 60 पेटी, एक लीटर बोतल वाली 20 पेटी, 500 मिली बोतल वाली 50 पेटी में तेल बरामद किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने सीओ की मौजूदगी में माल की फर्द बनाकर तेल का सीज कर दिया। इसकी सूचना कंपनी को भी दे दी है।

जीएम ने बताया कि कंपनी का फर्जी लेबल लगाकर नकली माल बेचा जा रहा था। तहरीर भी दे दी गई है। सीओ ने बताया कि तहरीर में ब्रांड में हेरफेर करके तेल बेचने का आरोप है। आरोपी दुकानदार को बुलाया गया है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed