फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नशेड़ी दूल्हे ने युवक का सिर फोड़ा, कन्या ने शादी से किया इनकार

नशेड़ी दूल्हे ने युवक का सिर फोड़ा, कन्या ने शादी से किया इनकार

Mon, 13 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी दूल्हे ने युवक का सिर फोड़ा, कन्या ने शादी से किया इनकार
नशेड़ी दूल्हे ने कन्या के भाई के साढ़ूू के पुत्र का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। इससे गुस्साई कन्या के परिजनों ने बरातियों को गेस्ट हाउस में बंद कर पीट दिया। दूल्हे का बड़ा भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे की सजावट वाली कार थाने में खड़ी करा दी।
विज्ञापन


कन्या ने नशेड़ी से शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के ही वापस चली गई। थाना मेरापुर के ग्राम साहबगंज निवासी ग्रामीण की पुत्री की जनपद मैनपुरी थाना घिरोर के ग्राम नाहिली निवासी युवक से शादी तय हुई।
विज्ञापन



तय तिथि रविवार को बरात आई। संकिसा स्थित एक मैरिज होम में स्वागत व ठहरने की व्यवस्था की गई। वहा जयमाला की रस्म हुई। रात करीब तीन बजे दूल्हे ने शराब पी ली। इस दौरान नशे वहां उसका विवाद हो गया। इस पर दूल्हे ने कन्या के भाई के साढ़ूू के बेटे के ईंट मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे उसका सिर फट गया। यह जानकारी मिलते ही कन्या पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने रात 3.30 बजे दूल्हा सहित सभी बरातियों को गेस्ट हाउस में बंद कर दिया और पिटाई की। हाथ में डंडा लगने से दूल्हे के बड़े भाई को चोट लगी।


बरातियों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस भोर में चार बजे गेस्ट हाउस पहुंची। पुलिस ने दूल्हे की सजावट वाली कार को थाना मेरापुर पहुंचाया। कन्या ने नशेड़ी दूल्हे के साथ शादी करने से साफ मना कर दिया। इससे बरातियों के होश उड़ गए।



वर-वधू पक्ष के लोगों ने थाना मेरापुर के बाहर आपस में लेन-देन के लिए पंचायत डाली। पंचायत में लेन देन वापस होने की बात पर समझौता हो गया और बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। कार भी छोड़ दी गई।


नशेड़ी दूल्हे ने युवक का सिर फोड़ा, कन्या ने शादी से किया इनकार

बरातियों को गेस्ट हाउस में बंद कर पीटा, दूल्हे का भाई घायल

मामला पुलिस तक पहुंचा, लेन देन वापस करने पर समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed