{"_id":"5cb4c511bdec2214031bd73b","slug":"181555350801-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में हुआ मई की गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में हुआ मई की गर्मी का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने सोमवार को जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। दोपहर होते-होते बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। शाम को हल्के बादल छाने से लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली।
पारा रविवार की अपेक्षा सोमवार को एक डिग्री चढ़कर 42 पर पहुंच गया।
पिछले चार दिन से गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। पारा लगातार चढ़ रहा है। इससे सोमवार को लोगों को मई जैसी लू का अहसास हो गया। चिलचिलाती धूप होने से लोगों को घरों से निकलने पर छाता व अंगौछा का सहारा लेना पड़ा।
घरों में बिजली जाते ही पंखे बंद होने से बच्चे व बुजुर्गों को खासी परेशानी हुई। बाजार में शीतल पेय पदार्थ की दुकानों पर भीड़ नजर आई। गन्ने का जूस, चुस्की बर्फ, आइसक्रीम, खीरा आदि की बिक्री बढ़ गई है। घरों में दूध, दही का भी प्रयोग भी जमकर हो रहा है।
विज्ञापन
खेतों में किसानों को काम करने में दिक्कत हुई। शाम को चार बजे के बाद आसमान में हल्के बादल होने से धूप कम हुई। इससे लोगों को कुछ राहत मिली।
थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर निवासी सर्वेश कुमार (20) सोमवार को खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटने गया था। करीब 10.30 बजे तेज धूप में काम करते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसकी जानकारी पर पिता राधेश्याम व परिवार के अन्य लोग खेत पर पहुंचे और सर्वेश को सीएचसी में भर्ती कराया।
अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का अहसास