फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मनोज अग्रवाल होंगे गठबंधन के प्रत्याशी

मनोज अग्रवाल होंगे गठबंधन के प्रत्याशी

Mon, 01 Apr 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मनोज अग्रवाल होंगे गठबंधन के प्रत्याशी
फर्रुखाबाद। बसपा ने सोमवार को आठ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से मनोज अग्रवाल को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। करीब एक माह पहले मनोज को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया गया था। लेकिन टिकट मिलने में देरी होने पर कई और नाम भी सामने आने लगे थे। मनोज इससे पहले एक बार एमएलसी रह चुके हैं। एक बार वह फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष रहे। दो बार से उनकी पत्नी वत्सला अग्रवाल पालिका अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


मनोज अग्रवाल 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा से टिकट की मांग कर रहे थे। बसपा ने मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए उमर खां पर दांव खेला था। नाराज मनोज निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गए थे। इससे बीएसपी सुप्रीमो ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस चुनाव में उन्हें लगभग 25 हजार वोट मिले थे। इसके बाद निकाय चुनाव के समय मनोज की एक बार फिर बसपा में वापसी हुई। पहली बार चुनाव चिह्न पर निकाय चुनाव में उतरी बसपा ने उनकी पत्नी वत्सला को टिकट भी दिया। इसके बाद वत्सला ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के अलावा अन्य कोई जमानत भी नहीं बचा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed