फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नगर पालिका का नक्शा तैयार, 4.50 करोड़ से बनेगा भवन

नगर पालिका का नक्शा तैयार, 4.50 करोड़ से बनेगा भवन

Sun, 03 Mar 2019 10:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका का नक्शा तैयार, 4.50 करोड़ से बनेगा भवन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद के जर्जर भवन की हालत जल्द ही सुधरने वाली है। लगभग 4.50 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराए जाने की योजना नगर पालिका प्रशासन ने तैयार कर ली है। जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 1868 में नगर पालिका फर्रुखाबाद के भवन का निर्माण अंग्रेजों ने कराया था। पालिका का यह भवन मौजूदा समय में जर्जर अवस्था में है। आलम यह है कि बारिश के मौसम में पूरा भवन टपकता रहता है। पालिका के भवन को बनवाए जाने का प्रस्ताव कई बार बोर्ड की बैठकों में पास हुआ, लेकिन भवन निर्माण का इस्टीमेट नहीं बन सका। एक बार फिर से पालिका प्रशासन ने भवन को बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताते हैं कि नगर पालिका के भवन का नक्शा आर्किटेक्ट से बनवा लिया गया है। बनाए गए नक्शे के अनुसार भवन निर्माण में करीब 4.50 करोड़ की लागत आएगी। अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने बताया कि कानपुर के आर्किटेक्ट से नगर पालिका के भवन निर्माण का नक्शा तैयार करवा लिया गया है। लगभग 4.50 करोड़ का इस्टीमेट बना है। जल्द ही भवन निर्माण का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेज दिया जाएगा। बजट मिलते ही भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


पालिका की कुर्सी पर बैठे थे पंडित नेहरू
बताते हैं कि वर्ष 1949 में नगर पालिका कार्यालय परिसर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अखरोट की लकड़ी से बनी कुर्सी पर बैठकर अध्यक्षता की थी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भी इस कुर्सी पर बैठ चुके हैं। आज भी अखरोट की लकड़ी की यह कुर्सी पालिका के भवन में मौजूद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed