फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   17 samples failed, trial preparation

खाद्य पदार्थों के 17 नमूने फेल, मुकदमे की तैयारी

Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
17 samples failed, trial preparation
फर्रुखाबाद। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के 17 नमूने फेल पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कारोबारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर के पल्ला बाजार में मोहल्ला बजरिया निवासी उमाशंकर की दुकान से सरसों का तेल, रशीदपुर बरौन निवासी राहुल कुमार की हथियापुर स्थित दुकान से बेसन, राजेंद्र प्रसाद की दुकान से छेना, जिला जेल चौराहा के निकट स्थित ग्रानगंज निवासी अरविंद की दुकान से बेसन, कंपिल के गंगा दरवाजा स्थित सुरेश चंद्र की दुकान से बेसन, मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजादनगर स्थित अभिषेक कुुमार की दुकान से आइसकैंडी (रंगीन) का नमूना जांच में फेल हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज के गौसपुर में खालिद हुसैन की दुकान से सरसों का तेल, आवास विकास कालोनी में फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लेन निवासी गौरव कुमार की दुकान से पनीर, फतेहगढ़ में कानपुर रोड स्थित नगरपालिका कांप्लेक्स स्थित राघवेंद्र यादव की दुकान से दूध, फेरी विक्रेता दहेलिया निवासी प्रमोद सिंह, जनपद शाहजहांपुर के गुंदौरा निवासी वीरेंद्र सिंह, राजेपुर के गांव मोहद्दीपुर निवासी पेशकार, गंधिया निवासी शैलेंद्र सिंह के दूध का नमूना फेल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुटैटी दक्षिण निवासी राजवीर की दुकान से खोया, मोहम्मदाबाद के मोहल्ला अवंतीबाई नगर निवासी बृजेश कुमार गुप्ता की दुकान से ब्रांडेड आइसक्रीम, कायमगंज के लालबाग में मऊरशीदाबाद निवासी अब्दुल कदीम की दुकान से ब्रांडेड बादाम, नवाबगंज के बबना तिराहे पर सलेमपुर निवासी गुलफाम की दुकान से कोल्डड्रिंक का नमूना जांच में फेल हो गया।

सहायक आयुक्त खाद्य सैय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया मार्च से मई तक नमूने लिए गए। जांच में फेल होने पर नोटिस भेजा जा रहा है। खाद्य कारोबारियों के खिलाफ एडीएम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed