{"_id":"579106a84f1c1b1a7fc4cc2f","slug":"17-employees-were-absent-in-the-cmo-office-prevented-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय में 17 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ कार्यालय में 17 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने गुरुवार को तीन विभागों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ कार्यालय में 17, परियोजना कार्यालय मेें एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने का आदेश विभागीय अधिकारी को दिया है। उन्होंने स्पष्टीकरण दिखाकर अनुमति लेने के बाद वेतन दिए जाने का आदेश दिया है।
सुबह 10.40 बजे सीडीओ जिला विकास अधिकारी कार्यालय निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें जिला विकास अधिकारी अनुपस्थित मिले। विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि जिला विकास अधिकारी चिकित्सीय अवकाश पर हैं। लेकिन चिकित्सीय अवकाश संबंधी प्रार्थना पत्र नहीं था।
प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार सक्सेना आकस्मिक अवकाश पर थे। इसके बाद 11 बजे जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें पीडी डॉ. डीआर विश्वकर्मा उपस्थित थे। लिपिक ब्रजेश कुमार अनुपस्थित मिले। भवन जर्जर हालत मेें मिलने पर पीडी ने बताया कि यह भवन जिला पंचायत का है।
विज्ञापन
सीडीओ ने अपर मुख्य अधिकारी को भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश पीडी को दिया और स्पष्टीकरण लेकर प्रस्तुत करने के आदेश दिए।
इसके बाद 11.20 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सीडीओ पहुंचे।
यहां सीएमओ डॉ. राकेश कुमार नहीं मिले। वह लखनऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उपस्थिति पंजिका से कर्मचारियों की उपस्थिति देखी तो संविदा कर्मी विपलव सिंह, वर्कर प्रभाकर वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार, ओडीपी आलोक कुमार, आपरेटर दिलीप कुमार, शेखर यादव, राजकीय कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी निष्ठा श्रीवास्तव, बीएचडब्लू हरदेव सिंह, एआओ एसएस यादव, अनिल कटियार, लिपिक सुधीर कुमार, भोलानाथ चतुर्वेदी, मोहित गंगवार, ऋषिगोपाल तिवारी, मलेरिया विभाग में लिपिक राजेश कुमार शर्मा, शशीकांत शर्मा, फाइलेरिया विभाग में फील्ड वर्कर विजय अनुपस्थित मिले।
सीडीओ ने इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश सीडीओ को देते हुए कहा कि उनकी अनुमति के बगैर इन्हें वेतन न दिया जाए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय के बाहर सीडीओ को जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे मिले। परिसर में बड़ी बड़ी घास खड़ी थी। बाढ़ एवं संक्रामक रोग कक्ष बंद था।
विकलांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए एसीएमओ दूसरे और चौथे मंगलवार को कार्यालय खोलते हैं। सीएमओ ने प्रतिदिन कार्यालय खोलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यालय की सफाई कराने का आदेश दिया है।