{"_id":"465969d39963c6e18f43f695e914f366","slug":"16th-youth-festival-queen-crown-farrukhabad-online-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव- सुंदरी के ताज को आनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव- सुंदरी के ताज को आनलाइन आवेदन
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
सुंदरी के ताज के लिए 18 जनवरी को शहर में देश की मॉडल शिरकत करेंगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 200 युवतियां आवेदन कर चुकी हैं। प्रतियोगिता में इंट्री के लिए 31 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। एक से तीन जनवरी को वाइल्ड कार्ड के जरिये इंट्री ली जा सकेगी।
16 वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव तीन से 18 जनवरी तक चलेगा। इस बार प्रतियोगिता में मिस ग्रांड इंडिया और मिस कानपुर रीजन का खिताब भी शामिल किया गया है।
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति ने सुंदरी प्रतियोगिताओं के लिए आनलाइन आवेदन मांगे हैं। अब तक कई प्रांतों की 200 युवतियां आनलाइन आवेदन कर चुकी हैं। आनलाइन आवेदन 31 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसके बाद तीन जनवरी तक वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रतियोगिता में इंट्री होगी। इसके लिए बायोडाटा व कैटवॉक वीडियो आनलाइन समिट करना होगा।
आयोजन समिति अभी तक मिस प्रिटी इंडिया, मिस यूपी, ग्रांड मॉडल कैटेगरी में ताज देती थी। इस बार मिस ग्रांड इंडिया और मिस कानपुर रीजन के खिताब भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
लोकल स्तर पर मिस व मिस्टर फर्रुखाबाद के लिए भी प्रतियोगिताएं एवं आयोजन होंगे। आयोजन समिति के डा. संदीप शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी को खिताबी मुकाबला होगा।
बीटेक और एमबीए भी ताज की दौड़ में- मिस यूपी , प्रिटी इंडिया, मिस कानपुर रीजन और मिस ग्रांड इंडिया के ताज की दौड़ में एमबीए और बीटेक युवतियां भी हैं। आवेदन करने वाली लखीमपुर खीरी की शिखा सिंह बीटेक हैं। अजमेर की कनु पाराशर ने बीटेक की पढ़ाई की है।
लखनऊ की प्रीती सिंह, पश्चिम बंगाल की प्रियंका व बिजनौर की प्राची राजपूत एमबीए हैं। इसके साथ ही कानपुर की कोमल गौतम, अलीगढ़ की गौरी, दिल्ली की परी मॉडलिंग कर रही हैं। देहरादून की प्रियंका संदली बीफार्मा हैं। ग्वालियर की प्राची तिवारी एनजीओ चला रही हैं। इनका सपना इस प्रतियोगिता में ताज के जरिये बॉलीवुड में एंट्री पाना है।