{"_id":"5c7aba9bbdec2273a3398560","slug":"161551547035-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 9 पालिका कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 9 पालिका कर्मी
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शनिवार को एसडीएम अनिल कुमार ने नगर पालिका में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 9 पालिका कर्मी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थिति कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एसडीएम अनिल कुमार सुबह साढ़े दस बजे नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने वहां साफ-सफाई आदि व्यवस्था देखी।
वहां मौजूद कर्मचारियों से उपस्थिति रजिस्टर मंगाया। इस दौरान राजेश कुमार, कुतुबद्दीन, अरविंद कुमार शर्मा, ललित कुमार सिंह, शीलू सिंह, निधिका, आदेश बाबू, रामकिशोर पांडेय, अवधेश कुमार वर्मा अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न दे पाने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अवधेश कुमार वर्मा कोतवाली में समाधान दिवस में मौजूद मिले। ब्यूरो