फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   160 teenagers selected for the next round

अगले राउंड के लिए 160 किशोर चयनित

Tue, 10 Feb 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
160 teenagers selected for the next round
राजपूत रेजीमेंट सेंटर की ब्वायज स्पोर्ट कंपनी में भर्ती के लिए
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने मंगलवार को जोर  लगाया। एथलेटिक्स, स्वीमिंग और बास्केटवाल के लिए मंगलवार को ट्रायल हुए। 160 किशोर अगले राउंड के लिए चयनित हुए। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर स्पोर्ट कोटे की भर्ती के दूसरे दिन 270 किशोरों ने प्रतिभाग किया। शैक्षिक, आयु और खेल के प्रमाण पत्रों के निरीक्षण के बाद प्रथम ट्रायल के लिए प्रतिभागियों को ट्रैक पर ले जाया गया।

प्रतिभागियों ने ट्रैक पर दमखम लगाया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, पोल बाल्ट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, स्वीमिंग और बास्केट बाल का ट्रायल लिया गया। कंपनी के प्रभारी मेजर रविकांत परीदा ने बताया कि भर्ती में 9 से 15 आयु वर्ग के 600 किशोरों ने प्रतिभाग किया। इसमें 160 प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि फाइनल राउंड 20 से 22 फरवरी के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed