{"_id":"5cffe8ffbdec22076b5f1574","slug":"15602751906-farrukhabad-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट धीमा होने से लाइन में लगे लोग गर्मी में हुए बेहाल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट धीमा होने से लाइन में लगे लोग गर्मी में हुए बेहाल, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचाने को आवेदकों के खड़े होने का इंतजाम नहीं है। अधिक भीड़ होने और मैदान में छांव की व्यवस्था न होने से लोग गैलरी में खड़े रहे। इंटरनेट धीमा होने से गर्मी से बेहाल हुए आवेदकों ने हंगामा किया। एआरटीओ प्रशासन ने आवेदकों को समझाकर शांत किया।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय फतेहगढ़ के नए भवन में अव्यवस्था बरकरार है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाने वाले काउंटर के सामने छाया नहीं है। एक छोटी से गैलरी है। इसी में खड़े होकर आवेदक फोटो खिंचाते हैं। मंगलवार को फोटो खिंचाने वालों की भीड़ अधिक थी।
इससे आवेदकों की गैलरी में लाइन लगवाई गई। इंटरनेट धीमा चलने और गर्मी अधिक होने से आवेदक बेहाल हो गए। दोपहर तक फोटो न खिंचने से नाराज आवेदकों ने कार्यालय परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब फोटो काउंटर पर आए और हंगामा कर रहे आवेदकों को समझाकर शांत किया। इसके बाद धीरे-धीरे फोटो आवेदकों की खींची गई। कई आवेदक फोटो खिंचाए बगैर लौट गए। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि इंटरनेट धीमा था। इससे यह समस्या पैदा हो रही है। जल्द इसका समाधान करा दिया जाएगा।
डीएल के लिए फोटो खिंचाने आए लोगों का हंगामा
इंटरनेट धीमा होने से लाइन में लगे लोग गर्मी में हुए बेहाल
मैदान में छांव का इंतजाम न होने से गैलरी में रही भीड़