{"_id":"5cffe8f9bdec22078b29488d","slug":"156027518419-farrukhabad-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति के खोद दी सड़क, पाइप लाइन फटने से पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति के खोद दी सड़क, पाइप लाइन फटने से पानी संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला बाग रुस्तम में एक मोबाइल कंपनी के ठेकेदार ने भूमिगत केबल डालने के लिए बिना अनुमति के सड़क खोद डाली। 10 इंच मोटी पाइप लाइन कटी तब पालिका अफसरों को होश आया। आनन-फानन में पानी की सप्लाई बंद कराई गई। इससे आधा दर्जन मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया है। जलकल कर्मियों ने ठेकेदार की मशीन कब्जे में ले ली है।
नगर में कई विभाग और कंपनियां और उनके ठेकेदार पालिका से सड़क खोदने की अनुमति ही नहीं लेते हैं। जब जहां चाहते हैं वहां न सिर्फ सड़क खोद देते हैं बल्कि उसके नीचे की पाइप लाइन भी काट देते हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एक मोबाइल कंपनी के ठेकेदार ने मोहल्ला बाग रुस्तम में केबल डालने के लिए बिना अनुमति के ही सड़क खोद डाली।
इससे करीब 10 फुट गहरी भूमिगत पाइप लाइन खुदाई मशीन की चपेट में आकर फट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पालिका अफसरों को दी। जलकल विभाग कर्मियों ने आनन-फानन में पेयजल आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
इससे मोहल्ला रकाबगंज, चीनी ग्राम, नौलखा सहित इलाकों में पानी संकट गहरा गया। सभासद असलम शेर खां ने बताया कि बिना अनुमति के सड़क खुदाई का पालिका को संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अफसरों की अनदेखी से पहले भी कंपनियों द्वारा सड़कों की खुदाई होती रही है। जलकल विभाग कर्मचारियों ने ठेकेेदार की मशीन आदि सामान कब्जे में ले लिया है।
बिना अनुमति खोद दी सड़क, पाइप लाइन फटने से पानी संकट
जलकल कर्मियों ने ठेकेदार की मशीन कब्जे में ली
आधा दर्जन मोहल्लों के लोग पानी के लिए तरसे