{"_id":"5cffe8f6bdec22070352d18d","slug":"15602751816-farrukhabad-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडों में पहली बार फर्रुखाबाद को गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडों में पहली बार फर्रुखाबाद को गोल्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडो में पहली बार जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जोनल प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। वहीं दो खिलाड़ियों ने सिल्वर व पांच ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया है। खिलाड़ियों की सफलता से कोच अजय प्रताप गदगद नजर आए।
बरेली में छह से 10 जून तक सीनियर सब जूनियर व कैडेट वर्ग की जोनल ताइक्वांडों चैंपियनशिप हुई थी। इसमें सब जूनियर वर्ग में कशिश ने गोल्ड मेडल जीता। अंडर 38 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं सब जूनियर के ही बालक वर्ग में अंडर 44 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष वर्मा ने सभी को चौंकाते हुए गोल्ड हासिल किया है।
उनके अलावा सीनियर वर्ग में अंडर 61 किलोग्राम भार वर्ग में अरविंद प्रताप सिंह गोल्ड जीतने में कामयाब रहे। कैडेट वर्ग में अंडर 37 किलोग्राम भार वर्ग में सागर दिवाकर, सीनियर में अंडर 74 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य राठौर ने सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा दीक्षा, नेहा कश्यप और विनीत सोमवंशी ने सीनियर वर्ग में ब्रांज मेडल जीता।
विज्ञापन
ईशांत वर्धन व हैप्पी वर्मा कैडेट व सब जूनियर वर्ग में पदक जीतने में कामयाब रहे। ताइक्वांडों में जूनियर कैटेगरी की खिलाड़ी सिमरन कनौजिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज (कांस्य) मेडल पर कब्जा जमाया है। सिमरन ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल दिया था।
वह नेशनल चैंपियनशिप में तो नहीं पहुंच सकीं लेकिन दो राउंड जीत कर उन्होंने अपना दमखम दिखा दिया। इतना ही नहीं ब्रांज मेडल पर भी कब्जा जमाया। ताइक्वांडो कोच और एसोसिएशन के सचिव डेढ़ साल पहले फर्रुखाबाद आए थे। तबसे अब तक वह खिलाड़ियों की तलाश में ही जुटे हैं।
स्कूलों में जाकर उन्होंने बमुश्किल 30 से 35 बच्चों को ताइक्वांडों खेलने के लिए प्रेरित कर पाया। पिछले साल भी कुछ ने चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। डेढ़ साल बाद अब उनके खिलाड़ी दमखम दिखाने लगे हैं।
इससे कोच अजय प्रताप सिंह खुशी से गदगद नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जल्द ही आगे होने वाली प्रतियोगिताओं भी फर्रुखाबाद के खिलाड़ी अपना परचम लहराएंगे। गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप खेलना तय माना जा रहा है।
ताइक्वांडों में पहली बार फर्रुखाबाद को तीन गोल्ड
गोल्ड जीतने वाले तीनों खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप जाना तय
तीन गोल्ड समते 10 मेडल फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने जीते