{"_id":"5cffe8efbdec22075f57a2df","slug":"156027517416-farrukhabad-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से निकल रहे मंझा के लोग, समैचीपुर चितार में एक मकान गंगा में कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से निकल रहे मंझा के लोग, समैचीपुर चितार में एक मकान गंगा में कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी वृद्धि हुई है। इससे सोता नाला में पानी भर गया। मंझा के ग्रामीणों का रास्ता लगभग बंद हो गया है। उन्हें कमर तक पानी में घुसकर निकलना पड़ रहा है। उधर समैचीपुर चितार में कटान होने से गांव के तसीलम का मकान कट गया।
यदि कटान और बढ़ा तो आधा दर्जन मकान और गंगा में समाने का डर है। गंगा के जलस्तर में रविवार के बाद सोमवार रात को भी तेजी से वृद्धि हुई। इससे गंगा सोता नाला में पानी भर गया। इससे सबसे बड़ी समस्या मंझा गांव के लोगों को हो गई है।
उन्हें अब कमर तक भरे पानी में से होकर निकलना पड़ रहा है। इसी तेजी से पानी बढ़ता रहा तो गांव में आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ेगा। इसके अलावा गंगा नदी का कटान भी तेजी पकड़ रहा है। क्षेत्र के गांव तीसराम की मड़ैया और हरसिंहपुर कायस्थ गांव आदि में कटान बिल्कुल गांव के किनारे हो रहा है।
विज्ञापन
गंगा नदी में तेजी से पानी बढ़ रहा है। बुधवार को गंगा दशहरा है। इस दिन जिले के विभिन्न घाटों पर आसपास के जनपदों के लोग स्नान करने आते हैं। जलस्तर ज्यादा होने से स्नान करने वालों को सावधानी बरतनी होगी।
गंगा और चढ़ी, सोता नाला में भरा पानी
मंझा के लोगों के सामने संकट, समैचीपुर चितार में एक मकान कटा
समैचीपुर चितार में आधा दर्जन मकान कटान की जद में