{"_id":"5c1550ccbdec225b61306441","slug":"154490085020-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने चार कोटेदारों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने चार कोटेदारों को दिया नोटिस
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने चार कोटेदारों को दिया नोटिस
अमृतपुर। एसडीएम अमृतपुर ने राशन न बांटने की शिकायत पर जांच कर चार कोटेदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
क्षेत्र के गांव हमीरपुर सोमवंशी, जैनापुर, तुसौर और रतनपुर पमारान के ग्रामीणों ने एसडीएम से राशन न मिलने की शिकायत की थी। मामले में जांच करने के बाद एसडीएम ईशान प्रताप सिंह ने शनिवार को हमीरपुर सोमवंशी के कोटदार मातादीन, तूसौर के कोटेदार सुंदरलाल, जैनापुर के कोटेदार मधू कुमारी, रतनपुर के कोटेगार बबलू दिवाकर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सतर्कता समिति के सदस्य पंकज प्रताप सिंह, अभय राज, अनिल कुमार ने रतनपुर के कोटेदार बबलू दिवाकर पर उनके हस्ताक्षर के बिना आवश्यक वस्तुओं का उठान करवाने का आरोप लगाया है।