{"_id":"5c1550c5bdec2253f7359175","slug":"154490084320-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नरेंद्र सरीन विद्यालय की नीलामी पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने नरेंद्र सरीन विद्यालय की नीलामी पर लगाई रोक
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने डा. रजनी सरीन की शिकायत पर प्राथमिक विद्यालय नरेंद्र सरीन की नीलामी पर रोक लगा दी है। विद्यालय को गलत तरीके से जर्जर दिखाने के मामले में नगर शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
फतेहगढ़ स्थितो प्राथमिक विद्यालय नरेंद्र सरीन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिंजीगंज समेत शहरी क्षेत्र के छह स्कूलों और चार अतिरिक्त कक्षों को जर्जर दिखाया गया था। इनकी नीलामी को नगर शिक्षा अधिकारी ने तिथियां घोषित की थीं। प्राथमिक विद्यालय नरेंद्र सरीन की नीलामी होने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता डा. रजनी सरीन ने डीएम से शिकायत की। इस पर डीएम ने प्राथमिक विद्यालय नरेंद्र सरीन और 2006 में बने पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिंजीगंज की नीलामी पर रोक लगा दी है। सही स्थिति वाले विद्यालयों को जर्जर श्रेणी में शामिल करने पर नगर शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने नगर शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने बीएसए को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि जो विद्यालय व अतिरिक्त कक्षा कक्ष जर्जर दिखाए गए हैं। उनकी जांच दोबारा कराई जाए।