{"_id":"5c13e876bdec2255684daed5","slug":"15448086045-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर गाजियाबाद से लूटी गई थी ओला कैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की हत्या कर गाजियाबाद से लूटी गई थी ओला कैब
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक की हत्या कर गाजियाबाद से लूटी गई थी ओला कैब
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबेरपुर से टेड़ीकोन जाने वाले मार्ग पर बाग के बीच पुलिस को लावारिस कार गुुरुवार को मिली थी। जांच में पता चला कि वह ओला की कैब है। कैब में मिले मोबाइल नंबरों पर पूछताछ हुई तो पता चला कि कैब के चालक की हत्या कर गाजियाबाद से कार लूटी गई थी।
गांव कुबेरपुर से टेड़ीकोन जाने वाले मार्ग पर बाग के बीच दो दिन से लावारिस ओला कैब खड़ी थी। गुरुवार को पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस कैब कोतवाली ले आई। कोतवाली में पुलिस ने कैब को खोला तो उसमें एक रजिस्टर रखा मिला। रजिस्टर में सूरज यादव का मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने इस नंबर पर बात की और बताया हरियाणा नंबर की कैब कायमगंज कोतवाली में लावारिस बरामद हुई है।
सूरज ने बताया यह कैब उनका ममेरा भाई चलाता था। सूरज ने ममेरे भाई से पूछताछ कर पुलिस को बताया। 11 नवंबर को कैब नोएडा से कुछ लोगों ने बुक की थी। उस दिन चालक देवेंद्र कैब लेकर गया था। अगले दिन फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के उंडेरा निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रामवीर सिंह का शव गाजियाबाद के पिलखुआ थाना क्षेत्र में मिला था। बताया गया चालक को जहर देकर हत्या की गई थी और कैब लूट ली गई थी। चालक की दो वर्ष की एक पुत्री है। पुलिस ने देवेंद्र के भाई योगेंद्र व पिलखुआ थाना पुलिस को सूचना दे दी है। कोतवाली पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है।