{"_id":"5c13e873bdec2256e3527e55","slug":"15448086017-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब हुआ आलू लदा ट्रक बरेली से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब हुआ आलू लदा ट्रक बरेली से बरामद
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायब हुआ आलू लदा ट्रक बरेली से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक ट्रांसपोर्ट से गायब हुआ आलू लदा ट्रक पुलिस ने बरेली से बरामद कर लिया। पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर निवासी एक ट्रांसपोर्ट से दो दिसंबर 2018 को जयंती ट्रेडर्स फर्रुखाबाद द्वारा ट्रक चालक चंद्रशेखर ने 200 क्विंटल आलू कुसुम ट्रेडर्स गोहाटी बेल तल्ला आसाम के लिए लोड किया था। चालक ने 83100 रुपये भाड़ा तय कर 30 हजार रुपये एडवांस ले लिए थे लेकिन ट्रक गोहाटी नहीं पहुंचा था।
11 दिसंबर को कंपनी के मैनेजर लालाराम ने ट्रक चालक चंद्रशेखर और ट्रक मालिक वहीद अली खां निवासी बरेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते हैं कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बरेली स्थित एक ढाबा से आलू लदा ट्रक बरामद कर लिया। इसके साथ ही जिला एटा थाना मलावन क्षेत्र के गांव अयार निवासी ट्रक चालक चंद्रशेखर, उसके भतीजे नरेश कुमार और ट्रक मालिक वहीद अली उर्फ मुन्ना खां को हिरासत में ले लिया। ट्रक मालिक वहीद ने बताया कि गोरखपुर में ट्रक के पहिये फटने के साथ ही इंजन सीज हो गया था।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर से बातचीत हो रही थी। गुरुवार शाम को बरेली स्थित एक ढाबा के पास पुलिस ने उन लोगों को पकड़ा था। समझौता न होने पर पुलिस ने ट्रक चालक चंद्रशेखर और मालिक वहीद खान उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी दिखा दी। शाम को एसपी संतोष मिश्र ने घटना का खुलासा किया। उन्होेंने कहा कि ट्रांसपोर्ट यूनियन की शिकायत पर शहर कोतवाल राजेश पाठक और स्वाट टीम को लगाया था। टीमों ने तत्काल कार्रवाई कर दोनों आरोपियों चंद्रशेखर और वहीद खान उर्फ मुन्ना को आलू लदे 405 पैकेट समेत गिरफ्तार कर लिया।