फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   यूपी बोड परीक्षा: प्रत्येक कक्ष में अब एक नहीं दो लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा

यूपी बोड परीक्षा: प्रत्येक कक्ष में अब एक नहीं दो लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा

Thu, 13 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोड परीक्षा: प्रत्येक कक्ष में अब एक नहीं दो लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरा
फर्रुखाबाद। फरवरी 2019 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए अब परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में एक के स्थान पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें एक वायस रिकार्डिंग वाला और दूसरा साधारण कैमरा होगा। कैमरे शीघ्र लगवाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक ने गुरुवार को केंद्र प्रभारियों को बैठक में दिए।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 61 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्र के प्रत्येक कक्ष में वायस रिकार्डिंग समेत सीसीटीवी कैमरा लगवाने के आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से आए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रत्येक केंद्र पर प्रधानाध्यापक व प्रबंधक के माध्यम से वायस रिकार्डिंग वाले कैमरा लगवा दिए हैं। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र के प्रत्येक कक्ष में एक के स्थान पर दो सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसको लेकर गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने सभागार में केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि सभी केंद्र प्रभारी प्रत्येक कमरे में एक वायस रिकार्डिंग और दूसरा सामान्य सीसीटीवी कैमरा जल्द लगवा कर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध करा दें। प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारियां भी पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed