{"_id":"5c12962b42c7925d873fa29f","slug":"15447220028-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टेंडर व्यवस्था की जांच कर कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टेंडर व्यवस्था की जांच कर कार्रवाई करें
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी मोनिकारानी ने लंबित शिकायतों के संबंध में बैठक ली। इसमें उन्होंने सीएमओ को स्वास्थ्य विभाग की टेंडर व्यवस्था दुरुस्त करने व जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह में लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन में प्राप्त शिकायती पत्र संबंधित अधिकारियों के पास काफी समय से लंबित हैं। उनका तुरंत निस्तारण कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट दें। उन्होंने सभी सीएचसी व अन्य अस्पतालों में अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग में टेंडर व्यवस्था में गड़बड़ी की काफी शिकायतें मिलीं हैं। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वयं जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण एवं शहरी को जर्जर लाइन एवं खराब विद्युत पोल को बदलवाने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।